​Shivpal Singh Yadav Samajwadi Party

0

[su_button url=”https://en.wikipedia.org/wiki/Shivpal_Singh_Yadav” target=”blank” background=”#ba122d” color=”#ffffff” size=”4″ wide=”yes” center=”yes” icon_color=”#ffffff” text_shadow=”0px 0px 0px #fdfcfc”]Profile[/su_button]

FLOP *** (News Rating Point) 11.06.2016
मथुरा के जवाहर बाग में अवैध कब्जे को हटाने के चलते 28 लोगों की मौत के मामले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और यूपी सरकार में मंत्री शिवपाल सिंह यादव विपक्ष के जबरदस्त निशाने पर रहे. इस सप्ताह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव और मुलायम सिंह यादव पर सीधा हमला बोला. अमित शाह ने कहा कि अगर मुलायम सिंह यादव में जरा सा भी आत्मसम्मान है तो उन्हें शिवपाल सिंह यादव को सस्पेंड करना चाहिए. अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को अखिलेश यादव ने मजाक बना दिया है. इससे पहले यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या और फिर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सहित कई नेताओं ने मथुरा के मामले के पीछे प्रदेश के लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह का हाथ होने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की. जबकि केशव मौर्या के आरोप लगाए जाने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने इसे अनर्गल आरोप बताया था और कहा था कि वो आरोप साबित कर दिखाएँ.

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=cuW3f3QgHkI” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=PfS1zuX8KXQ” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=WpULw0jVPpk” width=”400″ height=”300″]