Profile Dr Dinesh Sharma BJP

0

[su_list icon_color=”#077feb”]

  • नाम : दिनेश शर्मा
  • जन्मतिथि : 12 जनवरी 1964
  • पिता : स्व. केदारनाथ शर्मा
  • माता : शांति शर्मा
  • पत्नी : जयलक्ष्मी शर्मा
  • मूल निवास : कन्हैया लाल रोड, ऐशबाग, लखनऊ

[/su_list]

(News Rating Point) 19.03.2017
मेयर की दूसरी पारी खेल रहे डॉ. दिनेश शर्मा अब उपमुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। अपने कार्यकाल में वह नगर निगम जैसे महकमे में बेदाग रहे। सभी दलों से सामंजस्य बनाकर नगर निगम सदन की कार्यवाही का संचालन शांतिपूर्वक से कराने की कला उनमे दिखी। सदन को चलाने में वह दलगत राजनीति से भी अलग दिखे और किसी गलत काम को करने में अपनों को भी मना करने में कोई देर नहीं की। लिहाजा नगर निगम के अफसर भी किसी पत्रवली को मेयर तक भेजने से पहले कई बार परीक्षण करते हैं। राजनीति के व्यस्त समय के बाद भी लखनऊ विवि में शिक्षण कार्य को भी समय देने वाले दिनेश शर्मा ने दलीय स्तर पर भारी विरोध के बाद भी हर दिन ऊंचाइयों को छूने का काम किया। निर्विवाद बयान देने वाले दिनेश शर्मा को प्रधानमंत्री के गृह प्रदेश गुजरात भाजपा का प्रभारी बनाने के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अलावा उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान का प्रमुख बनाया गया था। उन्हें 71 देशों की वल्र्ड मेयर कांफ्रेस में जे.सलम इजराइल में मोस्ट आनरेबिल मेयर का सम्मान भी दिया गया था। यूपी मेयर काउन्सिल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके डॉ. दिनेश शर्मा काफी मिलनसार है।
प्रशासनिक अनुभव :
मेयर के साथ ही राष्ट्रीय युवा आयोग के सदस्य, पयर्टन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष के अलावा पूर्व सदस्य, संचालन समिति, राष्ट्र पुनर्निर्माण युवा वाहिनी, युवा एवं खेल मंत्रलय, पूर्व सदस्य विद्युत् परिषद, लोक नायक शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआइपीई), ग्वालियर, पूर्व उपाध्यक्ष, प्रथम एसोसिएशन खेल, नई दिल्ली (वित्त समिति), पूर्व सदस्य, संयोजन समिति, राष्ट्रीय युवा उत्सव, भारत सरकार, नई- दिल्ली, पूर्व सचिव, भारतीय शिक्षण मण्डल, कार्यालय संयोजक एवं सदस्य, अटल बिहारी वाजपेयी के लोकसभा क्षेत्र के चुनाव संचालन समिति 2004, लखनऊ की 15 धार्मिक, सामाजिक संगठनों के सदस्य व पदाधिकारी, सदस्य, उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी, कार्यकारिणी समिति, सदस्य, संचालन समिति, माधव सेवा आश्रम, लखनऊ, उपाध्यक्ष, दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान, पूर्व उपाध्यक्ष, प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा, पूर्व अध्यक्ष (तीन कार्यकाल) भारतीय जनता युवा मोर्चा, पूर्व प्रभारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा, पूर्व प्रबन्ध सम्पादक : सेवा चेतना पत्रिका, पूर्व सम्पादक : धर्म कलियुग, अटेन्शन
सम्मान :
वर्ल्ड मेयर कांफ्रेंस, जेरूसलम इजराइल में 71 देशों के सम्मेलन में ‘मोस्ट आनरेबिल मेयर’ के सम्मान से सम्मानित। राज्यपाल (कुलाधिपति) द्वारा वर्ष 2001 में समाज की विशिष्ट सेवा एवं योगदान के लिए सम्मानित, इंटरनेशनल कौंसिल ऑन नेशनल यूथ पालिसी (वियना, आस्टिया) द्वारा भारतीय राष्ट्रीय युवा आयोग को युवाओं से संबंधित कार्य हेतु (आइसीएनवाइपी) अवार्ड से अलंकृत किया गया। यूनिवर्सल पीस फेडरेशन द्वारा ‘शान्ति दूत’ पुरस्कार,1सदस्यता: आजीवन सदस्य वल्र्ड एसोसिएशन फॉर वैदिक स्टडीज (वेवस्) यू.एस.ए.’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here