Dr Mahendra Singh BJP UP

0

HIT *** (News Rating Point) 31.12.2016
उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए भाजपा की चार स्थानों से निकाली गयी परिवर्तन यात्राओं की सफलता के चलते डॉ. महेंद्र सिंह को इस सप्ताह हिट रेटिंग में स्थान मिला. इन यात्राओं के संयोजक बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह ही थे. पिछले शनिवार को राजधानी लखनऊ में रोड शो का समापन हुआ था. समापन के दिन मुख्य रथ पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री उमा भारती और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सवार थे जबकि अन्य चार रथों पर केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय, संजीव बालियान और साध्वी निरंजन ज्योति के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी, डॉ रीता बहुगुणा जोशी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह और स्वामी प्रसाद मौर्य समेत अन्य नेता सवार थे. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि इन यात्राओं के दौरान उन्हें प्रदेश में जबरदस्त जनसमर्थन मिला है.

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here