14.02.2015 (News Rating Point- FLOP*)
AAP was an important opponent… दिल्ली में मतदान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी ने भी कबूला है कि पार्टी मुश्किल समय का सामना कर रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस जल्दी ही मुश्किल समय से बाहर आ जाएगी. प्रियंका गांधी ने कहा है कि कांग्रेस ने पहले भी बहुत मुश्किलें झेली हैं और वह हमेशा उससे बाहर निकल आई है.- प्रियंका के इन बयानों को अखबारों में जगह मिली लेकिन वो डिस्प्ले नहीं मिला, जो कभी गांधी परिवार को मिलता था. एबीपी आनंद से लेकर इंडिया टीवी तक सभी चैनलों ने इसी प्रमुखता से चलाया. व्यक्तिगत रूप से प्रियंका खुश करने वाली कोई खबर हो सकती है तो 10 फरवरी को दिल्ली चुनाव के परिणाम आने के साथ ही बहुत से कांग्रेसी पार्टी कार्यालय पर पहुंचे और प्रियंका लाओ के नारे लगाने लगे . इकोनोमिक्स टाइम्स और तमाम अखबारों से लेकर सभी सभी चैनलों ने इस खबर को जगह दी.