सपा ने घोषित किये 207 प्रत्याशी

0

(News Rating Point) 20.01.2017
समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ चल रही गठबंधन की बातचीत के बीच उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सपा की पहली सूची में पहले तीन चरण के मतदान के लिए कुल 191 नाम घोषित किए गए। इसके तुरंत बाद कुछ और नामों की दूसरी सूची जारी हुई। इस तरह पार्टी ने कुल 207 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इस सूची में शिवपाल यादव और आजम खां दोनों के नाम शामिल हैं। लेकिन पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह की ओर से दी गई सूची में से 11 नाम अखिलेश ने काट दिए हैं।
शिवपाल यादव अपनी पारंपरिक जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। पहले उनके बेटे आदित्य यादव के इस सीट से लड़ने की चर्चा थी। आजम खां रामपुर से लड़ेंगे और यहीं स्वार सीट से उनके बेटे अब्दुल्ला को भी टिकट दी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा बाराबंकी रामनगर सीट लड़ना चाहते थे लेकिन उनकी टिकट काट कर अखिलेश ने अपने करीबी अरविंद सिंह गोप को उम्मीदवार बनाया है। राकेश वर्मा को बहराइच जिले की कैसरगंज सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। जहाँ से उन्होंने लड़ने से इनकार कर दिया।
सपा की पहली सूची में 52 मुस्लिम उम्मीदवार हैं, जबकि 19 महिलाओं को पार्टी की टिकट दी गई है। आपराधिक छवि के नेता अतीक अहमद की टिकट अखिलेश ने काट दी है। उनकी जगह कानपुर छावनी सीट से मोहम्मद हसन रूमी को प्रत्याशी बनाया गया है। 28 दिसंबर को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की ओर से जारी प्रत्याशियों के सूची में बेनी के बेटे राकेश के साथ साथ अतीक अहमद को भी शामिल किया गया था। शुक्रवार को घोषित सूची में आजम खां, शाहिद मंजूर और अरविंद सिंह गोप सहित 12 मंत्रियों को टिकट दिया गया है।
पार्टी ने चंद घंटों बाद इस सूची में तब्दीली करते हुए नगीना सीट से यशवीर सिंह की जगह पर पूर्व मंत्री मनोज कुमार पारस को टिकट दिया। इसके अलावा बरेली सदर सीट से अनिल शर्मा और बरेली छावनी क्षेत्र से जफर बेग का टिकट निरस्त कर दिया गया। साथ ही पार्टी की ओर से कहा गया कि एत्मादपुर सीट से राकेश बघेल की जगह पर राजाबेटी बघेल पढ़ा जाए।

ये हैं सपा के प्रत्याशी

शाहाबाद सरताज खां

हरदोई नितिन अग्रवाल

गोपामऊ राजेश्वरी

सांडी ऊषा वर्मा

बिलग्राममल्लांवा सुभाष पाल

बालामऊ सुशीला सरोज

संडीला अब्दुल मन्नान

जसवंतनगर शिवपाल सिंह यादव

इटावा कुलदीप गुप्ता

भरथना कमलेश कुमार कठेरिया

विधूना दिनेश वर्मा

दिबियापुर प्रदीप कुमार यादव

औरैया मदन सिंह गौतम

रसूलाबाद अरूणा कोरी

सिकंदरा सीमा सचान

भोगनीपुर योगेन्द्र पाल सिंह

बिल्हौर शिवकुमार बेरिया

बिठूर मुनीन्द्र शुक्ला

कल्याणपुर सतीश कुमार निगम

गोविंदनगर योगेश कुशवाहा

सीसामऊ इरफान सोलंकी

आर्यनगर अमिताभ बाजपेयी

किदवईनगर ओम प्रकाश मिश्रा

कानपुर कैंट मो. हसन रुमी

महाराजपुर अरुणा तोमर

मैनपुरी राजकुमार राजू यादव

भोगांव आलोक शाक्य

किशनी बृजेश कठेरिया

करहल सोबरन सिंह यादव

महोली अनूप गुप्ता

सीतापुर राधेश्याम जायसवाल

हरगांव मनोज कुमार राजवंशी

लहरपुर अनिल वर्मा

बिसवां अफजाल कौसर अंसारी

महमूदाबाद नरेन्द्र सिंह वर्मा

सिधौली मनीष रावत

मिश्रिख रामपाल राजवंशी

बांगरमऊ बदलू खां

सफीपुर सुधीर कुमार रावत

मोहान सेवक लाल रावत

उन्नाव मनीषा दीपक

पुरवा उदयराज यादव

कुर्सी फरीद महमूद किदवई

रामनगर अरविंद सिंह गोप

बाराबंकी धर्मराज सिंह

जैदपुर रामगोपाल रावत

दरियाबाद राजीव कुमार सिंह

हैदरगढ़ राममगन रावत

मिल्कीपुर अवधेश प्रसाद

रूदौली अब्बास अली जैदी

बीकापुर आनंद सेन

अयोध्या पवन पांडेय

गोसाईगंज अभय सिंह

कटेहरी जयशंकर पांडेय

टांडा अजीमुल हक पहलवान

जलालपुर शंखलाल मांझी

अकबरपुर राममूर्ति वर्मा

बलहा वंशीधर बौद्ध

मटेरा यासर शाह

बहराइच रुआब सईदा

प्रयागपुर मुकेश श्रीवास्तव

कैसरगंज राकेश वर्मा

भिनगा इंद्राणी वर्मा

श्रावस्ती मो. रमजान

तुलसीपुर मो. मसहूद खां

गैसड़ी डॉ. एस पी यादव

कैराना नाहिद हसन

बुढाना प्रमोद त्यागी

पुरकाजी उमा किरन

मुजफ्फनगर गौरव स्वरुप

मीरापुर लियाकत अली

थानाभवन डॉ. सधीर पंवार

शामली मनीष चौहान

चरथावल मुकेश चौधरी

खतौली चंदन चौहान

सिवालखास गुलाम मोहम्मद

सरधना अतुल प्रधान

हस्तिनापुर प्रभुदयाल बाल्मीकि

किठौर शाहिद मंजूर

मेरठ कैंट परमेंदर सरदार

मेरठ रफीक अंसारी

मेरठ दक्षिण आदिल चौधरी

छपरौली मनोज चौधरी

बड़ौत शौकिन्दर तोमर

बागपत राजपाल सिंह

लोनी राशिद मलिक

मुरादनगर सुरेन्द्र कुमार मुन्नी

साहिबाबाद वीरेन्द्र यादव

गाजियाबाद सागर शर्मा

मोदीनगर रामकिशोर अग्रवाल

गौतमबुद्धनगर

नोएडा सुनील चौधरी

दादरी राजकुमार भाटी

जेवर नरेन्द्र नागर

सिकंदराबाद राहुल यादव

बुलंदशहर सुजात आलम

स्याना राजकुमार लोधी

अनूपशहर हिमायत अली

डिबाई हरीश लोधी

शिकारपुर राकेश शर्मा

खुर्जा नन्दकिशोर बाल्मीकि

धोलाना धर्मेश तोमर

हापुड़ तेजपाल

गढ़मुक्तेश्वर मदन चौहान

खैर प्रशांत बाल्मीकि

बरौली सुभाष पाल

अतरौली वीरेश यादव

छर्रा राकेश सिंह

कोल अज्जू इशहाक

अलीगढ़ जफर आलम

इग्लास पप्पू प्रधान

हाथरस रामनारायण कक्का

सादाबाद देवेन्द्र अग्रवाल

सिकंदराराऊ यशपाल सिंह चौहान

छाता लोकमणिकांत जादौन

मांट रामधन गुर्जर

गोवर्धन प्रदीप चौधरी

मथुरा अशोक अग्रवाल

बल्देव रणवीर सिंह धनगर

एत्मादपुर राजाबेटी बघेल

आगरा छावनी ममता टपलू

आगरा दक्षिण नजीर

आगरा उत्तरी अतुल गर्ग

आगरा ग्रामीण राजेश धनगर

फतेहपुर सीकरी लाल सिंह लोधी

खेरागढ़ अमर सिंह परमार

फतेहाबाद राजेन्द्र सिंह

बाह अंशु देवी निषाद

टूंडला शिव सिंह चक

जसराना शिव प्रताप यादव

फिरोजाबाद अजीम भाई

शिकोहाबाद संजय यादव

सिरसागंज हरिओम यादव

कासगंज इसरत उल्ला शेखानी

अमॉपुर वीरेन्द्र सिंह सोलंकी

पटियाली किरन यादव

अलीगंज रामेश्वर सिंह

एटा जोगेन्द्र सिंह

मारहरा अमित गौरव टीटू

जलेसर रणजीत सुमन

बेहट मो. उमर खां

नकुड़ तबस्सुम हसन

सहारनपुर नगर संजय गर्ग

सहारनपुर देहात गुफरान अहमद

देवबंद माबिया अली

रामपुर निहारन विमला राकेश

गंगोह इन्द्रसेन

नजीबाबाद तसलीम अहमद

नगीना मनोज कुमार पारस

बढ़ापुर शेख सुलेमान

धामपुर मूलचंद चौहान

नहटौर मुन्नालाल प्रेमी

बिजनौर रुचिवीरा

चॉदपुर अरशद अंसारी

नूरपुर नईमुल हसन

कांठ अनीसुर्रहमान

ठाकुरद्वारा नवाब जान

मुरादाबाद ग्रामीण हाजी इकराम कुरैशी

मुरादाबाद नगर युसुफ अंसारी

कुंदरकी मो. रिजवान

बिलारी फहीम इरफान

असमौली पिंकी यादव

संभल नवाब इकबाल

रामपुर

स्वार अब्दुला आजम

चमरौआ नसीर अहमद

बिलासपुर बीना भारद्वाज

रामपुर मो. आजम खां

मिलक विजय सिंह

अमरोहा

धनौरा जगराम सिंह

नौगांवा सादात जावेद आब्दी

अमरोहा महबूब अली

हसनपुर कमाल अख्तर

गुन्नौर राम खिलाड़ी सिंह यादव

विसौली आशुतोष मौर्या

सहसवान ओमकार सिंह यादव

बिल्सी विमल कृष्ण अग्रवाल

बदायूं आबिद रजा

शेखूपुर आशीष यादव

दातागंज कैप्टन अर्जुन यादव

बहेड़ी अताउर्रहमान

मीरगंज जाहिद हसन गुड्डू

भोजीपुर शहजिल इस्लाम

नबावगंज भगवंत शरण

फरीदपुर डॉ. सियाराम

बिथरीचैनपुर वीरपाल सिंह यादव

आंवला सिद्धराज सिंह

पीलीभीत हाजी रियाज अहमद

बरखेड़ा हेमराज शर्मा

पूरनपुर प्रीतम राम

बीसलपुर रत्नेश गंगवार

शाहजहांपुर

कटरा राजेश यादव

जलालाबाद शरदवीर सिंह

तिलहर अब्दुल कादिर

पुवॉया शकुंतला देवी

शाहजहांपुर तनवीर अहमद

ददरौला राममूर्ति वर्मा

लखीमपुर खीरी

पलिया अनीता यादव

निघासन कृष्णगोपाल पटेल

गोलागोकरननाथ विनय तिवारी

श्रीनगर रामसरन मौर्य

धौरहरा यशपाल चौधरी

लखीमपुर उत्कर्ष वर्मा

कस्ता सुनील कुमार

मोहम्मदी आर आर उस्मानी

फर्रूखाबाद कायमगंज अजीत कुमार कठेरिया

अमृतपुर नरेन्द्र सिंह यादव

फर्रूखाबाद विजय सिंह

भोजपुर अरशद जमाल सिद्दीकी

हरदोई सवाइजपुर पदमराज सिंह पम्मू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here