बाबूराम एमकाॅम के निधन पर शोक

0

(NRP) 17.12.2015

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री बाबूराम एम काॅम (Babu Ram MCom) के  निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। बाबुराम एमकॉम का सहारा हॉस्पिटल में निधन हो गया था। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा नगर कार्यालय कैसरबाग पर सम्पन्न हुयी। शोक व्यक्त करते हुये महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने ईश्वर से मृतक आत्मा को मोक्ष एवं परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। अवध क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष जयपाल सिंह, विधायक गोपाल टण्डन, अवध बिहारी सिंह, अनुराग मिश्रा अन्नू, मुकेश शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, नीरज सिंह, त्रिलोक सिंह अधिकारी, विनोद तिवारी अप्पू, मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू, श्यामजीत सिंह, अशोक तिवारी, विवेक सिंह तोमर, पुरूषोत्तम कुमार, शैलेन्द्र मौर्या शैलू, रागिनी रस्तोगी, पुष्पा सिंह चैहान, नीरम तिवारी, मानवेन्द्र सिंह अंकुर, विनायक पाण्डेय, पृथ्वी गुप्ता, पीएन सिंह, पुष्कर शुक्ला, मो. रिजवान, मो. जीशान  आदि कार्यकर्ताओं ने स्व. बाबूराम एम.काॅम के निधन पर दुःख प्रकट करते हुये ईश्वर से मृतक आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

[box type=”info” head=”राजनीतिक जीवन पर एक नजर “]- झांसी के कस्बा ककरबई में दो दिसंबर 1935 को जन्म – वर्ष, 1988 में नगर पालिका परिषद उरई के चेयरमैन। – वर्ष, 1991 में उरई विधान सभा से विधायक बने और कल्याण सरकार में खाद्य एंव रसद राज्यमंत्री बने। – वर्ष, 1996 में दूसरी बार विधायक बने। – वर्ष, 1997 में बसपा-भाजपा गठबंधन की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने, गठबंधन टूटने के बाद कल्याण सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे। – इसके बाद राम प्रकाश गुप्ता, राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्रित्व में भी कैबिनेट मंत्री रहे। – वर्ष, 2002 में तीसरी विधायक चुने गए। – वर्ष, 2009 में विधान परिषद सदस्य बने।[/box]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here