संपत्तियों की अवैध खरीद-फरोख्त की आशंका : नवभारत टाइम्स

0
एनआरपी डेस्क।
 
लखनऊ। हजरतगंज के महमूदाबाद मेशन और लॉरी बिल्डिंग समेत 11 शत्रु संपत्तियों की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय को जानकारी मिली है कि इनकी अवैध खरीद फरोख्त और बिक्री की गई है। बड़े पैमाने पर रुपये का लेनदेन भी हुआ है। इस पर अभिरक्षक कार्यालय ने उप निबंधक स्टांप से 11 शत्रु संपत्तियों के क्रय-विक्रय और लेनदेन की रिपोर्ट मांगी है। ऐसे में निबंधन विभाग इन संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज की जांच करवा रहा है।

राजधानी में कई शत्रु संपत्तियों की लीज खत्म होने वाली है। इससे पहले यहां काबिज लोग इन संपत्तियों को अवैध तरीके से बेचने के प्रयास में हैं। अलीगंज स्थित शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय को 11 शत्रु संपत्तियों की अवैध बिक्री और लेन-देन की गोपनीय जानकारी मिली है। कुछ सबूत भी मिले हैं। लिहाजा शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय ने जिला प्रशासन और निबंधन विभाग को पत्र भेजकर इन संपत्तियों की रजिस्ट्री और एग्रीमेंट के जरिए हुए लेनदेन की रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय की टीम ने भी जांच शुरू कर दिया है। जांच से जुड़े एक अफसर का कहना है कि शत्रु संपत्तियों की अवैध बिक्री और लेनदेन के बारे में कुछ पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं। संबंधित महकमे से इसे फिल्टर करवाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here