FLOP ***** (News Rating Point) 30.07.2016
दूसरी बार एमएलसी बने टुन्ना पांडेय इस सप्ताह अपनी हरकतों की वजह से अखबारों की सुर्खियों में रहे. भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडेय को हाजीपुर जीआरपी ने छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. ट्रेन में उनके बगल के बर्थ पर सफर कर रही 12 साल एक लड़की ने उन पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. आरोपी एमएलसी को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पार्टी ने उन्हें निलंबित किया है. उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. एमएलसी ने कहा कि वह निर्दोष हैं. चार्जर लगाने के लिए उठे थे, तो लड़की चिल्लाने लगी. अब जीआरपी उन्हें फंसा रही है.
(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=mW2TBOLSK9A” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=QBBifW8Qc-s” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=8A_HGhLa78M” width=”400″ height=”300″]