Akhilesh Yadav Samajwadi Party

0

[su_button url=”https://en.wikipedia.org/wiki/Akhilesh_Yadav” target=”blank” background=”#ba122d” color=”#ffffff” size=”4″ wide=”yes” center=”yes” icon_color=”#ffffff” text_shadow=”0px 0px 0px #fdfcfc”]Profile[/su_button]

HIT ***** (News Rating Point) 16.07.2016
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कुछ खूबियाँ उन्हें दूसरे नेताओं से अलग करती हैं. अखिलेश यादव का पर्यावरण प्रेम जग-ज़ाहिर है और यही वजह है कि एक विश्व रिकार्ड कायम हुआ. दरअसल उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने एक सपना देखा है- ‘ग्रीन यूपी, क्‍लीन यूपी.’ यानि उत्‍तर प्रदेश को हरा-भरा और स्‍वच्‍छ बनाना है. अपने इस सपने को साकार करने के लिए अखिलेश यादव ने 11 जुलाई को 24 घंटे में पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्‍य रखा. अखिलेश के पर्यावरण प्रेम को देखते हुए उनका यह सपना साकार करने में प्रदेश भर से लोग जुट गए. नतीजा सामने है. उत्‍तर प्रदेश ने सोमवार को एक दिन में पांच करोड़ से ज़्यादा पौधे लगाकर नया विश्‍व रिकॉर्ड बना दिया है. मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद ट्वीट करके इस विश्‍व रिकॉर्ड की जानकारी दी. उन्‍होंने प्रदेश भर के लोगों को इस बात के लिए धन्‍यवाद दिया कि सभी ने प्रदेश में हरियाली लाने में दिलचस्‍पी दिखायी. पौधरोपण का यह अभियान उत्‍तर प्रदेश में मंगलवार सुबह 10 बजे तक चला. पौधे लगाने में पिछला रिकॉर्ड भी उत्‍तर प्रदेश के नाम ही था. पिछली बार सात नवंबर, 2015 को जब पौधरोपण हुआ था, तब आठ घंटे में 10 लाख 53 हजार पौधे लगाए गए थे. वह अभियान गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था. इस बार 6166 स्‍थानों पर पांच करोड़ एक लाख पौधे लगाए गए हैं. मुख्‍यमंत्री ने इस ग्रीन यूपी-क्‍लीन यूपी अभियान की कमान खुद अपने हाथों में ली. वन विभाग ने पूरा उत्‍साह दिखाया. स्‍कूल, कॉलेज, नर्सरी, स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं से लेकर हर खास-ओ-आम को इस पौधरोपण अभियान से जोड़ा गया. प्रदेश भर में इस अभियान के लिए गजब का उत्‍साह नजर आया. इस महाअभियान की शुरुआत मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्‍नी सांसद डिम्‍पल यादव ने अपने आवास पौधा रोपकर की. समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में कुकरैल वन क्षेत्र में पौधा लगाकर इस अभियान में और उत्‍साह भरा. इस अभियान के लिए 24 घंटे की समय सीमा तय की गई थी लेकिन लोगों में उत्‍साह इतना ज्‍यादा था कि सिर्फ 10 घंटे में ही पांच करोड़ पौधे लगाए जा चुके थे. अभियान में आम लोगों के साथ ही स्‍कूली बच्‍चे, एनसीसी कैडेट्स, पीएसी जवान, अर्ध सैनिक बलों के जवान, आदि भी शामिल रहे.

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=Jx4mZj8fJ4w” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=B1MOQ5ViknI” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=DTC6KRG8PfA” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=aWehKDSg0pI” width=”400″ height=”300″]

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here