असिस्टेंट लेबर कमिश्नर देवीपाटन मंडल रचना केसरवानी का शराब पीकर हंगामा, छवि खराब की

0

लखनऊ। देवीपाटन मंडल गोंडा की उप श्रम आयुक्त अधिकारी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें अधिकारी नशे में बिल्कुल धुत्त नजर आई।

महिला अधिकारी उलझी पुलिसकर्मी से
यह वीडियो शराब के नशे में महिला अधिकारी रचना केसरवानी का है। जो देवीपाटन मंडल गोंडा की उप श्रम आयुक्त में नियुक्त है। जानकारी के अनुसार शराब के नशे में महिला अधिकारी ने गाड़ी लड़ा दी जिसके बाद पुलिस से भी काफी उलझी। नशे में होने के बावजूद उन्होंने यह भी बोला कि कोई वीडियो बना रहा है। साथ ही उन्होंने बोला कि कमिश्ननर को लगाऊंगी फोन।
रचना केसरवानी करवाई अफसरों को फजीहत। असिंस्टेट लेबर कमिश्नर रचना केसरवानी का यह वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बहुत ही मुश्किल से महिला पुलिसकर्मी ने अधिकारी को गाड़ी में बिठाया लेकिन उसके बाद भी वो पुलिस से भिड़ती रहीं। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी वह उन्हें गाड़ी में नहीं बिठा सके।
साफ देखा जा सकता है कि महिला पुलिस उन्हें गाड़ी में बिठा रही है लेकिन रचना इतने नशे में है कि वह पुलिस महिलाकर्मी को धक्का देते हुए कह रही है, चले जाओ। रचना केसरवानी मंडल स्तर की एक बड़ी अधिकारी हैं।
यह वीडियो बहराइच के जरवल रोड थाने के लखनऊ रोड का बताया जा रहा है। मंडलीय स्तर की अधिकारी होने के बावजूद उन्होंने नशे में गाड़ी लड़ाई और अपने पद का रौब दिखाते हुए पुलिस से उलझी भी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here