एनआरपी डेस्क
लखनऊ। प्रदेश सरकार महापुरुषों को समर्पित वनों को विकसित करने जा रही है। इनमें ‘अटल वन’, ‘एकता वन’ व ‘एकलव्य वन’ प्रमुख हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर ‘अटल वन’ स्थापित किया जाएगा। राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वें जन्मदिवस के अवसर पर एकता वन स्थापित होगा। वहीं, जनजातीय गौरव के प्रतीक बिरसा मुंडा के भी 451. 150 वें जन्म दिवस के मौके पर एकलव्य वन स्थापित करने की योजना है। योगी सरकार प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिए इस मानसून सीजन में भी 35 करोड़ पौधे लगाने जा रही है। पौधारोपण अभियान के स्थापना की जाएगी। वन विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। महापुरुषों को समर्पित अलग-अलग वन विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस पर अपनी सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। प्रदेश में एक-एक अटल, एकता व एकलव्य वन बनाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में शहीदों और वीर सेनानियों के सम्मान में ‘शौर्य वन’ भी स्थापित किए जाएंगे।