आजम को संसदीय गरिमा का ध्यान नहीं : नाईक

0

(NRP) 08.04.2016
राज्यपाल राम नाईक ने गुरुवार को यहां कहा कि आजम खां संसदीय कार्य मंत्री हैं, लेकिन उन्हें संसदीय गरिमा का ध्यान नहीं है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे। दैनिक जागरण के अनुसार प्रतापगढ़ के हादीहाल में एक कार्यक्रम में आए राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने सदन में बोले गए आजम खां के 60 वाक्यों की सीडी मंगाई थी। इसमें 30 वाक्यों को अमर्यादित मानते हुए विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने हटवा दिया। इस संबंध में वह नौ अप्रैल को विधानसभा अध्यक्ष से मिलेंगे और उनसे यह जानना चाहेंगे कि हटाए गए शब्दों की मंशा क्या थी? इस समय मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर गए हैं। उनके लौटने के बाद वह आजम पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here