Balwant Singh Ramoowalia Samajwadi Party

0

HIT **** (News Rating Point) 30.04.2016
बलवंत सिंह रामूवालिया इस सप्ताह विधान परिषद के लिए मनोनीत होने की वजह से चर्चा में रहे. साथ ही इनका मंत्री पद भी बच गया क्योंकि ये अब तक किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे. राज्यपाल राम नाईक ने आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 6 रिक्त स्थानों पर नये सदस्यों के नाम निर्देशन हेतु मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भेजी गयी 4 व्यक्तियों की सूची में से बलवंत सिंह रामूवालिया, जाहिद हसन ‘वसीम बरेलवी‘ और मधुकर जेटली के नाम पर अपनी सहमति प्रदान कर दी. राज्यपाल ने मुख्यमंत्री द्वारा नाम निर्देशन हेतु प्रेषित सूची में राजपाल कश्यप के संबंध में कुछ बिन्दुओं पर जानकारी मांगते हुए उन्हें एक पत्र भी भेजा है। राज्यपाल के अनुमोदन हेतु आज शाम पत्रावली राजभवन को प्राप्त हुई थी। विधान परिषद में 10 रिक्तियों के सापेक्ष राज्यपाल ने 7 नामों पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है तथा राजपाल कश्यप का नाम अभी विचाराधीन है। इस दृष्टि से विधान परिषद में अब 2 स्थान नाम निर्देशन हेतु रिक्त हैं।

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here