भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा 16 मार्च को : हिंदुस्तान

0
एनआरपी डेस्क।
 
लखनऊ। भाजपा के जिला अध्यक्षों की घोषणा 16 मार्च को होगी। इसके लिए सभी जिला चुनाव अधिकारी, पर्यवेक्षक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और मंत्री अपने आवंटित जिलों में 15 की रात या 16 की सुबह पहुंचेंगे। जिलाध्यक्षों का ऐलान एक बैठक में किया जाएगा, जिसमें जिला, क्षेत्र और प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। अभी करीब 85 से 87 के बीच जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। भाजपा ने दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को भागीदारी देने के लिए नियमों को भी शिथिल किया है। ऐसे में कई जिलों में चौंकाने वाले नाम भी आ सकते हैं। भाजपा, की प्रदेश चुनाव समिति ने जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया को लेकर लंबी मशक्कत की है। अब पार्टी जिला अध्यक्षों के ऐलान के लिए एक नया प्रयोग करने जा रही है। इसकी जानकारी आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने मंगलवार के अंक में ‘अब जिलों में होगा भाजपा जिला अध्यक्षों का ऐलान’, शीर्षक से दी थी। प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिला चुनाव अधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को पार्टी द्वारा इस नए प्रयोग को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here