सायरस मिस्त्री की दुर्घटना में मौत, जानिए कौन थे

0

मुंबई। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की रविवार को महाराष्ट्र के पालघर ज़िले में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 54 साल के थे। कार में 4 लोग मौजूद थे। दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो को अस्पताल ले जाया गया।
बीबीसी के अनुसार पुलिस के उनकी कार सड़क के डिवाइडर से टकराने से ये दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि सायरस मिस्त्री दुर्घटना के वक़्त अपनी मर्सीडीज़ कार से अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया, “दुर्घटना शाम सवा तीन बजे के करीब हुई. सूर्या नदी के ऊपर बने पुल पर ये घटना घटी. लगता है कि ये दुर्घटना है।”
बालासाहेब पाटिल ने बताया कि उनके साथ यात्रा कर रहे दो लोग घायल हैं जिनमें कार का ड्राइवर भी शामिल है। घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एसपी ने बताया कि घटना के बारे में और अधिक जानकारी उन लोगों से ली जाएगी।
कासा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि सूर्या रिवर ब्रिज पर बने चारोटी नाका पर ये घटना घटी जो उनके थाना के अतर्गत आता है।
सायरस मिस्त्री का शव पोस्टमॉर्टम के लिए कासा रूरल अस्पताल में रखा गया है।

रतन टाटा के उत्तराधिकारी थे
मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था। इससे पहले भी वो प्रमुख कारोबारी समूह शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे। चार जुलाई 1968 को मुंबई में जन्मे सायरस के पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून थे।

सायरस के पास आयरलैंड की भी नागरिकता थी
अमर उजाला के अनुसार मिस्त्री के पास आयरलैंड की नागरिकता थी और वह भारत के स्थायी नागरिक थे। उनकी मां आयरलैंड में पैदा हुई थी, जिसके चलते उन्हें वहां की नागरिकता मिली थी। उनकी मां के भाई भारत की एक बड़ी शिपिंग कंपनी के प्रमुख थे। सायरस मिस्त्री ने 1992 में देश के विख्यात वकीलों में शामिल इकबाल चागला की बेटी रोहिका चागला से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here