एनआरपी डेस्क
लखनऊ। अभिनेता सैफ़ अली ख़ान मुंबई में हमले की वजह से आज मीडिया में चर्चा में हैं। उन पर धारदार हथियार से हमला रात में हुआ था। फिर उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल के डॉक्टर नीरज उत्तमानी ने बताया है, सैफ को 3:30 AM पर अस्पताल मे लाया गया था उनके 6 घाव हैं, जिनमें से 2 गहरे हैं। एक चोट उनके स्पाइन के पास है। दोपहर तक चले ऑपरेशन में उनके शरीर में फंसे चाकू के हिस्से को निकाल दिया गया। पुलिस का कहना है कि हमला करने वाले एक शख्स की पहचान कर ली गयी है।