Digvijay Singh Congress

0
HIT 1/2* (News Rating Point) 28.02.2014​
राहुल गांधी के बचाव और शिवराज सिंह चौहान पर हमले की वजह से दिग्विजय सिंह इस सप्ताह चर्चे में रहे. 25 फरवरी को दैनिक जागरण ने लिखा- पार्टी में वरिष्ठ नेताओं के रुख से नाराज हो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अचानक छुट्टी पर चले जाने को लेकर उपजे विवाद में दिग्विजय सिंह भी कूद गए हैं। उन्होंने भी राहुल के छुट्टी लेने के समय पर सवालिया निशान लगाया है। उनका कहना था कि कांग्रेस उपाध्यक्ष किसी और समय अवकाश लेते तो बेहतर होता। छुट्टी लेने का यह सही समय नहीं। हालांकि इसके साथ ही दिग्गी राजा ने राहुल का बचाव भी किया। उनका कहना था, ‘अगर राहुल इस बात पर चिंतन करना चाहते हैं कि क्या गलत हुआ तो उनकी आलोचना क्यों हो रही है? हर कोई चिंतन के लिए कुछ शांति चाहता है। लेकिन छुट्टी का समय और बेहतर हो सकता था।’
नवभारत टाइम्स ने लिखा- कांग्रेस महासचिव और राहुल समर्थक नेता दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर राहुल की इस छुट्टी की टाइमिंग पर सवाल खड़े किए. दिग्विजय सिंह इस हफ्ते शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अपने मुहिम में भी लगे रहे. अमर उजाला ने लिखा- दिग्विजय ने और तथ्य पेश किए…कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने संविदा शिक्षकों की भर्ती के मामले में कुछ नए तथ्य एसआईटी के पास भिजवाए हैं. इनमें एक पेन ड्राइव और कुछ दस्तावेज शामिल हैं. ​नवभारत टाइम्स ने लिखा-​ ​मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल कथित घोटाले में कांग्रेस ने एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है​.​कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रेस रिलीज जारी कर शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह पर व्यापमं घोटाले के आरोपी की पैरवी करने का आरोप लगाया है. दिग्विजय सिंह ने साधना सिंह और सुधीर शर्मा के बीच हुए एसएमएस का कंटेट जारी किया है​.​ सुधीर शर्मा व्यापमं घोटाले में आरोपी हैं​.​दिग्विजय सिंह ने प्रेस रिलीज के साथ वह एसएमएस भी जारी किया है जो कथित तौर पर शिवराज की पत्नी साधना ने भर्ती घोटाले के आरोपी सुधीर शर्मा को भेजा था​.​वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने कांग्रेस के इन आरोपों को निराधार बताया है. नई दुनिया ने छापा- कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह द्वारा व्यापमं घोटाले के आरोपी सुधीर शर्मा को किए सिफारिशी एसएमएस का गुरुवार को दावा किया। उन्होंने प्रेस नोट जारी कर कहा कि साधना सिंह ने मोबाइल नंबर 9425609866 से सुधीर शर्मा को 9425925911 पर एसएमएस किए​.​इनमें संविदा शाला शिक्षक भर्ती परीक्षा में पास कराने की सिफारिशें थीं.​

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here