FLOP *** (News Rating Point) 25.06.2016
दिल्ली के संगम विहार विधानसभा क्षेत्र के आप विधायक दिनेश मोहनिया पर एक महिला के साथ कथित बदसलूकी करने का आरोप लगा. महिला ने इलाके में पानी की सप्लाई की समस्या से बात करने की कोशिश की थी. महिला ने मोहनिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया है कि वह पानी की समस्या के समाधान के लिए उनके दफ्तर रोजाना जाती थी. महिला ने एएनआई को बताया, ‘विधायक ने अन्य महिलाओं के साथ ही मुझसे धक्का मुक्की की. हम लोग दिनेश मोहनिया के खिलाफ मामला दर्ज कराना चाहते हैं और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए.’ पुलिस का कहना है कि विधायक पर महिला का उत्पीड़न और डराने-धमकाने के आरोप लगे हैं. मोहनिया का कहना है कि बिना जांच किए यह मुझे बदनाम करने की कोशिश है. मोहनिया को आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया है. और उनकी विधानसभा के लोग पिछले एक महीने से लगातार पानी की समस्या उठा रहे हैं.
(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=cEoRib0w6Ps” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=SO1EfiPtWyg” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=WxDV1cVsdWo” width=”400″ height=”300″]