अनुपस्थित अफसरों के खिलाफ अभियान से डीएम देवरिया चर्चा में

0

एनआरपी डेस्क
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जनपद मुख्यालय एवं समस्त तहसीलों में स्थित विभिन्न कार्यालयों में कार्मिकों की उपस्थिति एवं जनता दर्शन की वास्तविक स्थिति जानने के लिए सघन अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान तीन अधिशासी अभियंताओं समेत विभिन्न कार्यालयों के 124 कार्मिक अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया गया है। कर्मचारियों और अफसरों की अनुपस्थिति के खिलाफ डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के इस अभियान अखबारों में खूब सुर्खियां बटोरी। प्रमुख अखबारों के तकरीबन सभी स्थानीय संस्करणों ने इस खबर को तवज्जो दी।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नगर पालिका परिषद देवरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर निर्धारण अधिकारी एवं सहायक अभियंता जयराम यादव समेत 13 अनुपस्थित मिले। उन्होंने नगर पालिका में आईजीआरएस निस्तारण के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। जनता दर्शन में 22 दिन में महज 20 निकायत दर्ज होने पर असंतोष व्यक्त किया। एक भी प्रकरण दर्ज न होने पर उन्होंने आश्चर्य भी वक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन के दिशा निर्देशानुसार समस्त अधिकारी पूरी गंभीरता से जनता दर्शन की अवधि में कार्यालय में उपस्थित उपस्थित रहे और जनसमस्याओं का उचित निस्तारण सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here