देवरिया में डीएम ने फरियादी के सम्मान के साथ शुरू की साल की शुरुआत

0

एनआरपी डेस्क
देवरिया। कल्पना कीजिए कि कोई अपनी गुहार लेकर इस उम्मीद के साथ जाए कि उसकी समस्या सुन भर ली जाए तो अच्छा हो। लेकिन अप्रत्याशित रूप से उसका वहां सम्मान हो जाए तो उसकी खुशी समझी जा सकती है। देवरिया के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने साल के पहले दिन पहले फरियादी का सम्मान कर उनका साल खुशगवार बना दिया। साथ ही अन्य फरियादियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा। देश के प्रमुख अखबारों ने अपने स्थानीय संस्करण में इस खबर को प्रमुखता से छापा।
अखबारों ने लिखा कि वर्ष 2023 के प्रथम कार्य दिवस पर जनता दिवस में सोमवार को लोगों की फरियादी सुनी। पहली फरियादी महिला को सम्मानित किया। इस दौरान आए 71 मामलों की डीएम ने सुनवाई की और समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम के सामने वर्ष की प्रथम फरियादी रामपुर कारखाना उपनगर के आंबेडकरनगर वार्ड की रहने वाली भुटेली देवी रही। भुटेली देवी को डीएम ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। भुटेली समेत 12 महिलाओं ने शिकायत की कि आठ माह से उन्हें वृद्धा पेंशन नहीं आई है। डीएम ने तत्काल समाज कल्याण अधिकारी को प्रकरण का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस संबंध में जिलाधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि इनका विषय सहकारी बैंक में खोले अकाउंट का आईएफ़सीसी कोड से सम्बंधित ज्ञात हुआ है। इसी हफ़्ते इसका निराकरण भी हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here