HIT *** (News Rating Point) 27.02.2016
समाजवादी पार्टी नेता डॉ. श्वेता सिंह इस सप्ताह अपना कद बढ़ने की वजह से चर्चा में रहीं. समाजवादी पार्टी ने इस रविवार को समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष को उनके पद से हटाते हुए उनके स्थान पर नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया था. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी एक विज्ञप्ति के जरिये इसकी घोषणा की थी. इसके अनुसार समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह के स्थान पर डा. श्वेता सिंह को समाजवादी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया है. डाॅ. सिंह लखनऊ की रहने वाली हैं.
(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)