एग्रीमेंट खत्म होने से पहले लाइटों की मरम्मत रोकी : NBT

0
एनआरपी डेस्क। 
 

लखनऊ। शहर के अलग-अलग इलाकों में लगीं करीब 28 हजार स्ट्रीट लाइटें कई दिनों से बंद हैं। इनका मेनटेनेंस संभालने वाली ईईएसएल कंपनी का एग्रीमेंट दो महीने बाद खत्म हो रहा है, लेकिन आरोप है कि कंपनी ने अभी से काम बंद कर दिया है। नगर निगम के लाइटिंग विभाग के कई बार पत्र लिखने पर भी कंपनी ने मरम्मत नहीं करवाई। ऐसे में होलिका दहन से ऐन पहले नगर निगम के कर्मचारी ही लाइटें दुरुस्त करने में जुटे हैं। इस कोशिश के बावजूद बड़े पैमाने पर लाइटें बंद पड़ी हैं। निगम ने स्ट्रीट लाइटों के मेनटेनेस के लिए 17 मई 2017 को ईईएसएल कंपनी से एग्रीमेंट किया था। इसके तहत कंपनी को आठों जोन में लगी स्ट्रीट लाइटों की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया था। इसके एवज में नगर निगम हर 35 से 50 करोड़ का भुगतान कर रहा था। यह एग्रीमेंट 17 मई को खत्म होगा, लेकिन इससे पहले ही कंपनी के कर्मचारियों ने पैकअप शुरू कर दिया है। इस बीच नगर निगम जोन 3, 4, 7 और 8 में ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। सबसे ज्यादा परेशानी जानकीपुरम विस्तार, मनकामेश्वर वॉर्ड, इब्राहिमपुर द्वितीय वॉर्ड, हिंद नगर और चिनहट द्वितीय वॉर्ड में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here