वन विभाग का HQ होगा ईको-फ्रेंडली ग्रीन भवन : दैनिक जागरण

0
एनआरपी  डेस्क 
 
लखनऊ। प्रदेश सरकार वन विभाग के सात दशक पुराने मुख्यालय अरण्य भवन के स्थान पर नया ईको-फ्रेंडली ग्रीन भवन बनाने जा रही है। हरियाली के बीच इस नवीन भवन को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से बनाया जाएगा। इसमें अत्याधुनिक संसाधन जैसे जल संरक्षण, सौर ऊर्जा के साथ ही प्रत्येक कक्ष में प्राकृतिक प्रकाश की समुचित व्यवस्था रहेगी। नौ मंजिला इस भवन में दो मंजिला बेसमेंट पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। यहां 43 वरिष्ठ अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था होगी। कमरों में दिन में लाइट जलाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस पर करीब 179 करोड़ रुपये से अधिक के खर्च का अनुमान है। वन विभाग मुख्यालय का निर्माण लगभग सात दशक पहले हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुराने जीर्ण-शीर्ण मुख्यालय भवन के स्थान पर अब नया भवन बनाने के लिए सहमति प्रदान कर दी है। पूर्ण रूप से ईको फ्रेंडली भवन ईको फ्रेंडली ग्रीन बिल्डिंग के नाम से जाना जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here