पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के भाई का निधन हुआ

0

बाराबंकी। पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी नेता अरविंद कुमार सिंह गोप के बड़े भाई अशोक कुमार सिंह का मंगलवार रात एक बजकर 30 मिनट पर बाराबंकी स्थित आवास हार्टअटैक से निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। अशोक सिंह वर्ष 2015 में निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। अपने सरल स्वभाव के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय थे। उनका अंतिम संस्कार आज कमरिया बाग स्थित श्मशान घाट पर किया गया। वह वर्तमान में सुबेहा के नरौली में एसबीएस इंटर कालेज चला रहे थे।
अशोक सिंह जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहे। त्रिशूल सेवा संस्थान के जरिए उन्होंने कई निर्धन परिवार की बेटियों का विवाह कराया। गांवों में नेत्र शिविर लगाकर लोगों की आंखों का आपरेशन कराया। स्कूल में भी कई बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दे रहे थे।
इनका एक बेटा हर्षित सिंह और एक बेटी सौम्या सिंह हैं। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप बताते हैं कि बहुत बुरा समय है। कुछ दिन पहले गुरु मुलायम सिंह यादव को खोने के बाद बड़े भाई का जाना बेहद कष्टकारी है। वह चुनाव में सुबह से लेकर रात तक गांव गांव जाकर लोगों को जोड़ते थे। उनकी संवाद शैली सभी को जोड़े रखने वाली थी। लोगों की समस्याओं को दूर कराने के लिए भी वह तत्पर रहते थे।
अरविंद सिंह गोप ने कहा कि अशोक भैया उनके लिए प्रेरणा थे। हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वह जीत हार को समान मानकर जनता की सेवा को ही सर्वोच्च स्थान देने की बात कहते थे। हर कदम पर उनका समर्थन मिला। परिवार की जिम्मेदारी भी वह बखूबी निभाते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here