Ganesh Joshi BJP Uttarakhand Mussoorie

0

FLOP **** (News Rating Point) 19.03.2016
एक घोड़े पर लाठी भांजने की वजह से उत्तराखंड के विधायक गणेश जोशी खबर बन गए. सोशल वेबसाइट्स से लेकर पूरी दुनिया की मीडिया में घोड़े शक्तिमान का पैर टूटने और फिर टांग काटे जाने की खबर छपी. विधायक की जबरदस्त आलोचना हुई और गिरफ्तार भी कर लिए गए. हालांकि बाद में एबीपी न्यूज़, ज़ी न्यूज़ सहित तमाम चैनलों ने खबर चलाई कि विधायक की पिटाई की वजह से घोड़े का पैर नहीं टूटा था. बीबीसी वर्ल्ड, इंडिपेंडेंट, डेलीमेल सहित तमाम विदेशी मीडिया ने इस खबर को जगह दी है. वहीं बॉलीवुड की हस्तियां भी घोड़ा पिटाई मामले में आरोपित विधायक गणेश जोशी पर खासी गरम हुई. बीबीसी वर्ल्ड और बीबीसी हिंदी ने घोड़ा की टांग टूटने की मूल खबर और अगले दिन इसके सफल ऑपरेशन की खबर प्रकाशित की. दोनों ने पुलिस अधिकारियों और विधायक जोशी के बयान को भी जगह दी. ब्रिटेन की न्यूज वेबसाइट मिरर ने भी खबर को जगह देते हुए सीएम हरीश रावत के सहिष्णुता वाले बयान को भी जगह दी. इसी प्रकार इंडिपेंंडेंट और डेली मेल ने भी इस खबर को अपने संस्करण में जगह दी . सभी विदेशी अखबरों ने संबंधित वीडियो और ट्विटर पर चल रहे  इज हॉर्सएंटीनेशनल हैसटैग को भी जगह दी. जिसमें लोगों ने घोडे़ की टांग टूटने पर सख्त नाराजगी जाहिर की है. खुद मेनका गाँधी ने गणेश जोशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. घोड़ा पिटाई मामला बॉलीवुड हस्तियों तक भी पहुंच गया. आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, सनी लियोनी, मिनीषा लांबा जैसी हस्तियां घोड़े की टांग तोड़े जाने पर सख्त नाराज नजर आयीं.

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)

[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=O0aKdnS8Z5E” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=AhmrdHj2YoM” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=AKg7H704huk” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=bN6cQP1ThFQ” width=”400″ height=”300″]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here