हिमालय में बढ़ रहा है ग्लेशियर, भूविज्ञानी डॉ. विनीत का शोध

0

एनआरपी डेस्क

लखनऊ। केंद्रीय हिमालय में तेजी से बढ़ते हिमनद के रहस्यों का राजफाश करने वाला महत्वपूर्ण अध्ययन सामने आया है। जलवायु परिवर्तन के कारण जहां दुनिया भर में कई ग्लेशियर पीछे हट रहे हैं। वहीं, भारतीय वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में केंद्रीय हिमालय में अबी गामिन पीक के पीछे तिब्बत की ओर एक ग्लेशियर का पता लगाया है, जो सितंबर 2019 से अक्टूबर 2019 तक एक महीने के अंतराल में लगभग आठ सौ मीटर आगे बढ़ गया। लखनऊ विश्वविद्यालय के भू-विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. विनीत कुमार ने वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान देहरादून के विज्ञानी डा. मनीष मेहता, डा. गौतम रावत व पीएचडी छात्र अजय सिंह राणा के साथ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here