ये बिहारी बड़े शिकारी…

0

नवल कान्त सिन्हा
(NRP) 24.12.2015
ये बिहारी बड़े शिकारी… अरे नहीं, मैं नहीं कह रहा भाई… भारतीय जनता पार्टी… भाजपा… बीजेपी… शायद ऐसा समझ रही है… ऐसा क्यों ??? भला ये कोई सवाल हुआ कीर्ति आज़ाद को नहीं जानते क्या आप !!! दरभंगा के सांसद हैं… खांटी बिहारी हैं… नहीं एक से बात नहीं बनेगी ??? लीजिये और नाम भी सुन लीजिये… शत्रुघ्न सिन्हा… अब भी क्या कोई शंका है…. तो नितीश कुमार को भूल गए क्या…. लालू प्रसाद यादव को याद कर लीजिये… अब नहीं संतोष हुआ तो जाइए गिन लीजिये करोड़ों बिहारी वोटर… जिन्होंने भाजपा के बिहार जीतने के सपने को ही हरा दिया…. अब तो मानेंगे न ???
नहीं !!!
तो आप ही सही होंगे… हुज़ूर.

 

[box type=”info” head=”नोट”]सिर्फ हास्य-व्यंग्य है, दिल पर न लें… किसी का कलेजा दुखाना कभी किसी हास्य-व्यंग्य का मकसद नहीं हो सकता, सचमुच… फिर भी बुरा लगा तो- हमसे भूल हो गयी हमका माफी दई दो… नहीं तो फोन कर दो, मेल कर दो- आइंदा आपसे बचकर चलेंगे भैया…[/box]

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here