एनआरपी डेस्क।
लखनऊ। दूल्हा-दुल्हन और उनके घरवाले गाड़ियों में बैठे तेंदुए के पकड़े जाने की प्रतीक्षा करते रहे। देर रात समाचार लिखे जाने तक पुलिस और वन विभाग के अधिकारी तेंदुए की तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसे पर पकड़ने में सफलता नहीं मिली। दूल्हे अक्षय श्रीवास्तव के चचेरे भाई शोभित का कहना था कि पुलिस और वन विभाग को टीम लगी है। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद विवाह संपन्न कराया जाएगा। तेंदुए की धमक के बाद लान से सभी को बाहर कर दिया गया है। लोग अपनी अपनी गाड़ियों में बैठे रहे।
टेबल पर खाना रखा रह गया। लड़की पक्ष केही कुछ लोगों ने नास्ता और भोजन किया या। वर पक्ष के लोग बरात घुमाने के बाद भोजन करने की तैयारी में थे। ऐसे में काफी भोजन रखा रह गया। हरिसेवक प्रसाद द्विवेदी, सामान और विनय कुमार ने बताया कि उन लोगों ने तेंदुए, को पहली मंजिल पर देखा तो जान बचाकर भागे। हो सकता है तेंदुआ दूसरे तत्ल पर बैठा हो। पुलिस टीम ने हिम्मत से काम लिया। वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी डटे रहे और सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाला।