एनआरपी डेस्क
लखनऊ। महाकुंभ मेले में बुधवार तड़के संगम नोज पर मची भगदड़ में अधिकारिक रूप से तीस लोगों की मौत की पुष्टि की गयी है। इस खबर को नवभारत टाइम्स ने फ्रंट पेज बैनर बनाया है। प्रेमशंकर मिश्र ने ये खबर लिखी है। दैनिक जागरण ने भी फ्रंट पेज बैनर खबर लगाई है लेकिन स्नान की खबर है। शीर्षक है ‘मौनी अमावस्या : संगम नहाया जनसागर’। अमर उजाला ने महाकुंभ हादसे की खबर को मुख्य पृष्ठ पर प्रमुखता से छापा है। अखबार हिंदुस्तान ने महाकुंभ की खबर तमाम खबरों को पेज – 1 पर लिया है। मुख्य शीर्षक लगाया है ‘हादसे से नही टूटा हौसला’। राष्ट्रीय सहारा ने भगदड़ की खबर को पेज 1 में बैनर हेडिंग के साथ लगाया है।