यूपी को चमकाने के अभियान की शुरुआत कर चमके एके शर्मा

0

नितिन श्रीवास्तव
लखनऊ। शहर के 33 चौराहों को स्मार्ट बनाया जाएगा। इन पर करीब 53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये काम दिसंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को सिकंदरबाग चौराहे से जेब्रा कॉसिंग के कार्य का शुभारंभ कर इसकी शुरुआत की। इसके साथ ही 5 सालों में 1000 अमृत सरोवर बनाये जाएंगे। इन्हीं खबरों के चलते यूपी के मंत्री एके शर्मा खबरों की हिट रेटिंग में नज़र आये।
उन्होंने कहा कि जो काम का लक्ष्य 60 दिन निर्धारित है, उसे 45 दिन में पूरा किया जाएगा। वहीं, गंदगी से पटे तालाबों और झीलों को साफ कराकर अमृत उन्हें सरोवर बनाया जाएगा। हरियाली बढ़ाने के लिए फुटपाथ पौधे लगाने के साथ वर्टिकल गार्डेन भी तैयार किए जाएंगे। बारिश से पहले नालों की सफाई का काम पूरा किया जाएगा। चौराहों से लेकर शहर की सूरत संवारने के लिए होने वाले इन कार्यों को प्रदेश सरकार ने कायाकल्प योजना नाम दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here