MK Stalin DMK

0

FLOP *** (News Rating Point) 27.08.2016
तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एमके स्टालिन इस सप्ताह चर्चा में रहे. सदन से अपने निलंबन के विरोध में प्रदर्शन करने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इसके अलावा 59 अन्य द्रमुक विधायकों पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया. एक पुलिस अधिकारी ने बयान में कहा कि, स्टालिन और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. वहीं, मामला दर्ज किए जाने पर स्टालिन ने कहा कि उन्हें शक था कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. दरअसल सत्ताधारी अन्नाद्रमुक के एक विधायक की ओर से स्टालिन का कथित मजाक उड़ाने वाली टिप्पणी पर सदन में हंगामा हुआ था. अगले दिन स्टालिन और अन्य ने सचिवालय परिसर में अपने दफ्तरों में दाखिल होने की कोशिश की थी, लेकिन मार्शलों ने उन्हें रोक दिया था, जिसके बाद द्रमुक विधायक वहां धरने पर बैठ गए थे. हालाकि द्रमुक ने मद्रास हाईकोर्ट का रुख कर अपने विधायकों के निलंबन को रद्द करने की गुहार लगाई है.

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=U1QxkZKZ0l0″ width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=fIC4Bk1SZTY” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=tnUZ2jDQxBA” width=”400″ height=”300″]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here