एनआरपी डेस्क
लखनऊ। मुकेश सिंह को कृषि उद्यमी कृषक विकास चैंबर का सीनियर वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया है। इस खबर को देश के प्रमुख अखबारों के लखनऊ संस्करण में जगह दी गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान टाइम्स, दैनिक जागरण समेत कई अखबारों ने इस खबर को तरजीह दी है।
मुकेश बहादुर सिंह एक दशक से शीर्ष औद्योगिक संगठनों में महत्वपूर्ण उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उनका कहना है कि कृषि उद्यमी कृषक विकास चैंबर के माध्यम से कृषि एवं संबद्ध कृषि वस्तुओं के निर्यात में वृद्धि, कृषि और संबद्ध क्षेत्र में स्टार्टअप, इको सिस्टम का निर्माण, जैविक खेती को बढ़ावा देना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से किसानों की आय को दोगुना करने का प्रयास किया जाएगा।