FLOP **** (News Rating Point) 20.02.2016
फैजाबाद की बीकापुर विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान सपा प्रत्याशी आनंद सेन से हारने की वजह से चर्चा में रहे. आनंद सेन को 68,896 वोट मिले जबकि राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा, उन्हें 62,456 वोट मिले. भाजपा के रामकृष्ण तिवारी तीसरे स्थान पर रहे. उन्हें 11,933 वोट मिले. मुन्ना सिंह चौहान ने अपनी हार का ठीकरा भाजपा पर फोड़ा. उन्होंने कहा कि उनकी हार की मुख्य वजह यह थी कि भाजपा के नेता क्षेत्र में सपा के लिए प्रचार कर रहे थे.
(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=swYGV76BIXc” width=”400″ height=”300″]