बसपा से निष्कासन के साथ ही नकुल दुबे फ्लॉप रेटिंग में

0

नितिन श्रीवास्तव
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी से निष्कासन के साथ ही मीडिया की फ्लॉप रेटिंग लिस्ट में नकुल दुबे नज़र आये। वसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर नकुल दुबे को पार्टी से वाहर करने के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता करने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण नकुल दुवे को निष्कासित कर दिया गया है। इस खबर को आज दैनिक जागरण, नवभारत टाइम्स, राष्ट्रीय सहारा, टाइम्स ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान, अमर उजाला ने प्राथमिकता से छापा है। द प्रिंट, आजतक, ज़ी यूपी, भास्कर सहित तमाम पोर्टल्स ने प्राथमिकता दी है।
उल्लेखनीय है कि पेशे से अधिवक्ता नकुल दुबे पार्टी के वड़े ब्रह्मण चेहरा थे और हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनको खासी तवज्जो भी दी थी । उनको स्टार प्रचारक भी बनाया गया था। नकुल 2007 से 2012 के बीच बसपा सरकार में कई विभागों मंत्री बनाए गए थे हालांकि इसके बाद उनको किसी भी चुनाव में जीत नहीं हासिल हुई। चर्चा है कि वे जल्द किसी दूसरी पार्टी में शामिल हो सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here