Shabash Pinki

0

(News Rating Point) 29.04.2016
जरवल रोड (बहराइच). मंडप में शराब के नशे में धुत दूल्हे को देख कर दुल्हन इस कदर भड़की कि उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया। दुल्हन के इस निर्णय से वर पक्ष ही नहीं कन्या पक्ष के लोग भी हैरत में पड़ गए। पूरी रात दुल्हन को मनाने का सिलसिला चलता रहा, पर वह नहीं मानी। मामला पंचायत में पहुंचा। पंचों ने शादी का फैसला सुनाया लेकिन दुल्हन ने पंचों के फैसले को मानने से इनकार कर दिया। हिंदुस्तान ने इस खबर को पेज एक का एंकर बनाया। बिना विवाह के बारात बैरंग कानपुर लौट गई। मामला जरवलरोड के ग्राम परसोहर का है। यहां के रहने वाले परशुराम ने अपनी बेटी की शादी कानपुर में गन फैक्ट्री के पास रहने वाले गुड्डू के साथ तय की थी। शादी 26 अप्रैल को होनी थी। मंगलवार को वर पक्ष परसोहर पहुंचा। कन्या पक्ष के लोगों ने उनका स्वागत किया और द्वारपूजा भी सम्पन्न हो गई। देर रात दूल्हा गुड्डू मंडप में पहुंचा। उसके कुछ देर बाद सजी-धजी ¨पकी भी आ गई। गुड्डू के पास बैठते ही उसे शराब की दुर्गन्ध आई। इस पर पिंकी भड़क गई। उसने वहीं पर गुड्डू को फटकारना शुरू कर दिया। पिंकी का ऐसा रूप देख कर गुड्डू सकते में आ गया। पिंकी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here