FLOP **** (News Rating Point) 09.07.2016
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक एक के बाद एक कानून के शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला है साऊथ ईस्ट दिल्ली के देवली इलाके का, जिसके विधायक प्रकाश झारवाल पर एक महिला ने बदसुलूकी व छेड़खानी का आरोप लगाया है. आम आदमी पार्टी के देवली से विधायक प्रकाश जारवाल पर एक महिला ने बदसलूकी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर ग्रेटर कैलाश थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. महिला ने आरोप लगाया है कि 2 जून को वह पानी के मसले को लेकर ग्रेटर कैलाश के दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर गई तो वहां विधायक के साथियों ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया और जान से मारने की धमकी दी. वहीं, विधायक प्रकाश जारवाल ने उन्हें धक्का मारते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया.
(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=WVBdabkBTlw” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=SLO_-RJFbMY” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=2Zb_fBp5hU0″ width=”400″ height=”300″]