प्रियंका को यूपी में चेहरा बनाने की कोशिश !

0

(NRP) 08.04.2016
बिहार में महागठबंधन की जीत के फामरूले को जदयू उत्तर प्रदेश में आजमाना चाहता है। सबसे बड़ा दांव ‘चेहरे’ पर होगा और इसके लिए प्रियंका गांधी को समझाने की कोशिश शुरू हो गई है।
दैनिक जागरण में आशुतोष झा की की रिपोर्ट के अनुसार माना जा रहा है कि बिहार चुनाव के रणनीतिकार प्रशांत किशोर की प्रियंका वाड्रा, सोनिया और राहुल गांधी के साथ इस बारे में एक बैठक हो चुकी है। हालांकि, अभी प्रियंका या सोनिया की ओर से मुकम्मल तौर पर हरी झंडी नहीं दी गई है। 1जदयू पिछले दिनों असम से लेकर पश्चिम बंगाल तक भाजपा के खिलाफ मजबूत गठबंधन तैयार करने की कोशिशों में जुटा रहा है। पर सूत्र बताते हैं कि सबसे पैनी नजर उत्तर प्रदेश पर है और उसका खाका तैयार किया जाने लगा है। गौरतलब है कि रालोद के विलय पर पहले ही चर्चा हो रही है। अगर सब कुछ दुरुस्त रहा तो अगले एक महीने में रालोद के साथ-साथ झारखंड विकास मोर्चा का विलय हो जाएगा। असम में एक बड़ी एआइयूडीएफ के साथ जदयू का गठबंधन है। उत्तर प्रदेश में भी यह गठबंधन जारी रहेगा।
फिलहाल तो उत्तर प्रदेश में विलय के बाद बनने वाली पार्टी का चेहरा जयंत चौधरी को बनाने का मन है। लेकिन चुनावी लिहाज से प्रियंका को भी टटोला जाने लगा है। एक वरिष्ठ सूत्र के अनुसार खुद प्रशांत किशोर ने इसकी पहल की है। बताते हैं कि 20-25 दिन पहले दिल्ली में ही सोनिया, राहुल और प्रियंका के साथ प्रशांत की बैठक हुई थी। यह समझाने की कोशिश हुई कि प्रियंका को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने पर उसका भारी असर हो सकता है। खोए हुए अगड़ी जाति के वोट के साथ साथ नौजवानों और महिलाओं का समर्थन मिलेगा और उसके आधार पर गठबंधन सौ सीटों के आंकड़े को हर हाल में पार करेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में नीतीश का जलवा असर दिखाएगा तो पश्चिमी में जयंत का। चतुष्कोणीय मुकाबले में गठबंधन के लिए रास्ता आसान हो सकता है। 1बहरहाल, सूत्रों के अनुसार प्रियंका की ओर से न तो हामी भरी गई है और न ही स्पष्ट रूप से इन्कार है। दरअसल प्रियंका मानी तो गांधी- नेहरू परिवार से कोई पहला व्यक्ति मुख्यमंत्री उम्मीदवारी के लिए उतरेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here