एनआरपी डेस्क
लखनऊ। अगले एक साल में राज्य में 2500 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन चालू हो जाएगा। यूपीसीडा ने अपने मौजूदा परियोजनाओं के काम में तेजी लाने की मुहिम शुरू की है। असल में 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के 3776 से ज्यादा निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास चौथी ग्राउंड चेकिंग सेरेमनी में हो चुका है। वर्तमान में निवेश परियोजनाओं के लगने का काम अंतिम दौर में है। यूपीसीडा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 तक इन्हें पूरा करा वाणिज्यिक उत्पादन कराने की रणनीति बनाई है। इनमें एबी मौरी परियोजना पीलीभीत, सोम डिस्टलरी फर्रुखाबाद, लॉजिस्टिक पार्क वाराणसी जैसी कई परियोजनाएं प्रमुख है। इसके लिए उद्यमी मित्रों का सहयोग लिया जा रहा है। यूपीसीडा द्वारा लगवाई जा रही निवेश परियोजनाओं में वर्ष 2020 से 2025 तक के बीच उत्पादन में चार गुना वृद्धि हुई है। इस दौरान उद्यमियों की 10 हजार से ज्यादा मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया। औसत समय में चालीस प्रतिशत की कमी आई। ऑनलाइन आवेदनों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है।



