Raj Ballabh Yadav RJD Bihar Nawada

0

FLOP ***** (News Rating Point) 20.02.2016
एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगने के चलते बिहार में नवादा के आरजेडी विधायक राज वल्लभ यादव चर्चा में रहे. इस संगीन आरोप पर उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया. इतना ही नहीं दुष्कर्म के आरोप के बाद विधायक की फरारी भी चर्चा में रही. पटना के डीआइजी शालीन ने नवादा के आरजेडी विधायक राजबल्लभ प्रसाद के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तारी का आदेश दिया और उनके पैतृक गांव पथरा इंगलिश में छापेमारी भी की. एनडीटीवी के अनुसार नालंदा जिले के रहुई थाने के सुल्तानपुर की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने नालंदा महिला थाने में रेप की शिकायत दर्ज कराई थी. नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि 6 फरवरी को बिहारशरीफ के धनेश्वर घाट मुहल्ले की सुलेखा देवी उसे बर्ड-डे पार्टी में ले जाने के बहाने गिरियक ले गई. सुलेखा ने नाबालिग को विधायक के हवाले कर दिया, जिसने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पीड़ित छात्रा का आरोप है कि सुलेखा उसे गिरियक के एक घर में लेकर गई और शराब पीने को कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया. उसके बाद एक व्यक्ति वहां पहुंचा, जिसने महिला के सामने ही पीड़ित छात्रा के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया और महिला उसे पकड़े रही. इसके एवज में उस व्यक्ति ने महिला को एक रात की कीमत 30 हजार रुपये दिए और उसके बाद दूसरे दिन पीड़ित लड़की को यह कहकर घर पंहुचा दिया कि यह बात किसी से नहीं कहना. मगर पीड़ित छात्रा ने सारी बात अपनी बड़ी बहन को बता दी और बहन ने पिता को बताया. इसके बाद लड़की अपने परिवार के साथ महिला थाने गई और सुलेखा देवी और उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया. अखबारों ने लिखा कि नाबालिग अपनी बड़ी बहन और भाई के साथ बिहारशरीफ में रहकर पढ़ाई करती थी.

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)

[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=VduQM1y8RHc” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=tCOCLIw-Zmo” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=jnqGZh0wkvo” width=”400″ height=”300″]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here