Ram Gopal Yadav Samajwadi Party

0

(News Rating Point) 17.04.2016
नोएडा. यदि राज्यपाल और सरकार के बीच कोई मतभेद है, तो उस पर बैठकर बात की जानी चाहिए, न कि उस पर सार्वजनिक चर्चा हो। सपा विकास कार्यो के बल पर प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी। जहां तक आंकड़ों की बात है, तो यह सब खेल भाजपा का है। यह बात सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने दैनिक जागरण से कही।
दैनिक जागरण ने लिखा कि रविवार को उन्होंने नोएडा के सेक्टर-110 स्थित एक निजी अस्पताल में जन स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उन्हें राज्यपाल से कोई शिकायत नहीं है। वह सरकार के किसी भी कार्य को खारिज कर सकते हैं, चेता सकते है या फिर तारीफ कर सकते हैं। राज्यपाल एक्टिव पोलिटिशियन रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में काफी संघर्ष किया है। वह संवैधानिक पद पर हैं और वह उसकी गरिमा समझते हैं। महापौर के अधिकार में कटौती संबंधी विधेयक पर राज्यपाल और प्रदेश के मंत्री आजम खां के बीच भी विवाद है। राज्यपाल का कहना है कि अधिकार में कटौती नहीं होनी चाहिए, इससे व्यवस्था खराब होगी और यह संविधान के अनुकूल भी नहीं है, जबकि आजम खां का कहना है कि महापौरों के अधिकार में कटौती होने से व्यवस्था दुरुस्त होगी। मेरा मानना है कि सभी बातें बैठकर की जा सकती है। 1भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कृष्ण के रूप में प्रदर्शित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों में कुछ लोग नासमझ होते हैं। वही इस तरह की दिक्कतें करते हैं। उदाहरण के तौर पर कुछ लोग सपा का झंडा लगाए हुए टोल पर झगड़ते हुए नजर आ जाएंगे। जबकि उन लोगों का सपा से कोई लेना देना नहीं होता है। उन्होंने इस पर मीडिया को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि कुछ चैनल वाले दिखाते हैं कि पार्टी के लोग किस तरह से गुंडागर्दी कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here