कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आने के साथ आरपीएन सिंह छाए खबरों में, हिट रेटिंग में शामिल

0

पिछले कुछ समय समाचारों कुछ विशेष नज़र न आने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे आरपीएन सिंह मंगलवार की सबसे बड़ी खबर बन गए। उनके खबर में आने की सबसे बड़ी वजह रही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करना। उन्हें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के समक्ष पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
सोमवार को ही उन्हें यूपी चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया था। इसके अलावा इनके पास झारखंड कांग्रेस प्रभारी का पद भी था, लेकिन मंगलवार को एकदम से चौंकाने वाला फैसला लेते हुए उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इनके इस्तीफे से राहुल-प्रियंका की जोड़ी को भी बड़ा झटका लगेगा, जिनके हाथ में आज कांग्रेस की कमान मानी जा रही है।
आरपीएन सिंह यानि कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह पडरौना के राजा साहब के नाम से जाने जाते हैं। इनका जन्म सैंथवार के शाही परिवार में 25 अप्रैल 1964 को हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय कुंवर सी.पी.एन. सिंह कुशीनगर से सांसद थे। इसके साथ ही 1980 में इंदिरा गांधी की सरकार में वह रक्षा राज्य मंत्री भी थे।
अपने पिता के नक्शे कदम पर ही चलते हुए आरपीएन सिंह पहले कांग्रेस से तीन बार विधायक बने, फिर एक बार सांसद रहे। पडरौना उनकी परंपरागत सीट रही है। आरपीएन सिंह 1996 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर यहां से विधायक बने। फिर 2002 और 2007 में भी उन्होंने अपनी जीत को बरकरार रखा। इसके बाद 2009 में कांग्रेस ने उन्हें कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा, 2009 में भी आरपीएन सिंह ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा और पहली बार लोकसभा पहुंचे। तब यूपीए-2 की मनमोहन सिंह की सरकार में उन्हें मंत्री पद भी मिला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here