Saket Bahuguna Congress UK

0

FLOP *** (News Rating Point) 26.03.2016
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बागी नेता विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा कांग्रेस से छह साल के लिए बर्खास्त कर दिए जाने की वजह से चर्चा में आये. उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बहुगुणा के बेटे साकेत को पार्टी से छह वर्ष के लिए निकाले जाने की घोषणा की. साकेत के दादा और विजय के पिता दिवंगत हेमवती नंदन बहुगुणा संयुक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. साकेत, टिहरी लोकसभा क्षेत्र से दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. इस कार्रवाई को बागी नेताओं पर सख्ती के रूप में देखा जा रहा है. अब तक की कार्रवाई में बहुगुणा और हरक समर्थक खास तौर पर निशाने पर हैं.

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)

[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=wG3xHC3wiEI” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=pd26LiGmf2w” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=TV7t_k-uOwI” width=”400″ height=”300″]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here