[su_button url=”https://en.wikipedia.org/wiki/Sakshi_Maharaj” target=”blank” background=”#0f9aee” color=”#000000″ size=”4″ center=”yes” icon_color=”#ffffff” text_shadow=”0px 0px 0px #fdfcfc”]Profile[/su_button]
FLOP **** (News Rating Point) 07.05.2016
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज इस सप्ताह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. आरोप है कि मैनपुरी में कुछ महिलाओं ने उन्हें एक लड़की की जींस के बटन खोलकर चोट के निशान दिखाने की कोशिश की और उन्होंने महिलाओं को ऐसा करने से नहीं रोका. हालांकि बाद में महिलाओं को जींस के बटन खोलने से रोक दिया गया. दरअसल पुलिस पर एक बीजेपी कार्यकर्ता के परिवार को बेरहमी से पीटने का आरोप है. जिससे मिलने साक्षी महाराज पहुंचे थे. इसके साथ ही साक्षी महाराज समेत दो लोगों पर एक शराब माफिया को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों को गाली देने और बदला लेने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने गुरुवार को बताया कि बिछवां थाना क्षेत्र फर्दपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर शराब माफिया एवं भाजपा नेता मैदान सिंह को एक मई को गिरफ्तार किया था. उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं. उसकी गिरफ्तारी के विरोध में साक्षी महाराज, पूर्व विधान परिषद सदस्य रामनरेश अग्निहोत्री तथा कई स्थानीय पार्टी नेताओं ने मंगलवार को फर्दपुर चौराहे पर एक बैठक की थी, जिसमें सरकार और पुलिस के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की गयी थी.
(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=Mv-WmA8DBrs” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=cTi3h8BHCVc” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”hhttps://www.youtube.com/watch?v=mqKBPzi1krU” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=B5HhAFnUBS4″ width=”400″ height=”300″]