सपा ने चार सीटों पर प्रत्याशी बदले

0

(NRP) 07.04.2016
समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल दिये हैं। इनमें से तीन सीटें फतेहपुर जिले की हैं जबकि एक बांदा की। वहीं दो जगहों पर नये प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी की गयी है। बस्ती विधानसभा क्षेत्र में उमाशंकर पटवा तथा आगरा की दक्षिण आगरा विधानसभा सीट पर डा। रोली मिश्रा को पार्टी ने टिकट दिया है।
समाजवादी पार्टी मुख्यालय में बुधवार सुबह से ही टिकट बदले जाने की सुगबुगाहट शुरू हो गयी थी। पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव से कई वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात करके पूर्व में घोषित 141 सीटों में टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष जताया था। इस खुली चर्चा में टिकट बंटवारे के बाद होने वाले नफा- नुकसान पर भी गहन विचार- विमर्श हुआ। इसके बाद पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर फतेहपुर के अय्याहशाह में दलजीत निषाद के स्थान पर रीता प्रजापति को टिकट दे दिया गया। फतेहपुर के ही बिन्दकी सीट पर समरजीत सिंह का टिकट भी काट दिया गया। इस सीट पर नये प्रत्याशी के नाम की घोषणा बाद में होगी। वहीं खागा सीट पर ओमप्रकाश गिहार के स्थान पर विनोद पासवान को टिकट दिया गया है। बांदा विधानसभा क्षेत्र में देवराज सिंह का टिकट काटकर कमल सिंह मौर्या को दिया गया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शिवपाल सिंह यादव ने इसकी अधिकृत घोषणा कर दी है। (आईनेक्स्ट)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here