Sarbananda Sonowal BJP Assam

0

 

[su_button url=”https://en.wikipedia.org/wiki/Sarbananda_Sonowal” target=”blank” background=”#0f9aee” color=”#000000″ size=”4″ center=”yes” icon_color=”#ffffff” text_shadow=”0px 0px 0px #fdfcfc”]Profile[/su_button]

 

HIT ***** (News Rating Point) 30.01.2016
केंद्रीय मंत्री और असम के प्रदेश अध्यक्ष सर्वानंद सोनोवाल इस सप्ताह असम में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित होने की वजह से चर्चा में रहे. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में इस गुरुवार को हुई केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया. बिहार के विधानसभा चुनाव में बिना चेहरे के करारी हार झेलने के बाद भाजपा ने बेहतर संभावनाओं वाले असम में मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ चुनाव मैदान में जाने का फैसला किया. सोनोवाल ने छात्र नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई और इसके बाद वह विधायक भी रहे हैं और फिर सांसद चुने गए. असम की जनता में वह खासे लोकप्रिय हैं. आसू के नेता रहे सर्वानंद सोनोवाल 2011 में भाजपा में शामिल हो गए थे और बाद में 2012 में उनको भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था. केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने पर उन्हें खेल और युवा मामलों का मंत्री बनाया गया. हाल में उनको दूसरी बार असम इकाई का अध्यक्ष बनाया गया था. इससे पहले उन्हें 2012 में राज्य इकाई का अध्यक्ष बनाया गया था. सोनोवाल भाजपा से पहले असम गण परिषद में थे और आल असम स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)

[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=w69hceVn2x4″ width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=Fiq3bZL-110″ width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=_erNRdHoCEg” width=”400″ height=”300″]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here