FLOP *** (News Rating Point) 30.01.2016
जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के विधायक विधायक सरफराज आलम इस सप्ताह राजधानी एक्सप्रेस में महिला के साथ बदसलूकी करने के मामले में पार्टी से निलंबित होने की वजह से ख़बरों में रहे. मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने पहले ही कार्रवाई का इशारा कर दिया था.उन पर राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री से छेड़खानी और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया. दरअसल ट्रेन संख्या 12423 नयी दिल्ली-गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस एक यात्री दंपती ने आरोप लगाया कि जेडीयू के विधायक सरफराज आलम ने छेड़खानी और बदसलूकी की. दंपती ने विधायक के खिलाफ आरपीएफ में शिकायत दर्ज की. मामले को आरपीएफ ने जीआरपी को सौंप दिया. विधायक के खिलाफ दिल्ली के रहने वाले इंद्रपाल सिंह बेदी की पत्नी ने यह मामला दर्ज कराया है. दंपती के मुताबिक सरफराज आलम ने छेड़छाड़ की. पत्नी ने विधायक पर पति के साथ भी दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया.
(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=vA-oFrP7wwY” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=yHhuTJevcvc” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=sfAenjtLOME” width=”400″ height=”300″]