Shashi Tharoor Congress

0

 

[su_button url=”https://en.wikipedia.org/wiki/Shashi_Tharoor” target=”blank” background=”#0f9aee” color=”#000000″ size=”4″ center=”yes” icon_color=”#ffffff” text_shadow=”0px 0px 0px #fdfcfc”]Profile[/su_button]

 

FLOP *** (News Rating Point) 26.03.2016
कांग्रेस नेता शशि थरूर इस सप्ताह कन्हैया की भगत सिंह से तुलना करने के विवादित बयान की वजह से चर्चा में रहे. शशि थरूर ने जेएनयू में कथित देशद्रोही नारे लगाने के आरोपी कन्हैया को आज का भगत सिंह बताया. शशि थरूर ने महाराष्ट्र विधानसभा से AIMIM विधायक वारिस पठान के निलंबन का समर्थन करने के कांग्रेस विधायकों के कदम को शर्मनाक करार दिया. थरूर ने कांग्रेस विधायकों के कदम को शर्मनाक बताते हुए कहा कि ये कांग्रेस नेतृत्व का ये स्टैंड नहीं है और शायद विधायकों को ये लगा होगा कि विरोध करने पर कहीं उन्हें भी देशविरोधी ना ठहरा दिया जाए. थरूर ने अपने भाषण में कहा कि भारत माता की जय का नारा लगाने या न लगाने की सबको आजादी है. उन्होंने कहा कि राजद्रोह का कानून बदलना चाहिए. 9 फरवरी की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए थरूर ने कहा कि कुछ गुमराह छात्रों के द्वारा देशविरोधी नारों के मुकाबले देश कहीं ज्यादा मजबूत है. भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के एक्सक्यूटिव सदस्य कुलदीप सिंह धालीवाल ने  जे.एन.यू. के छात्र कन्हैया की तुलना शहीद भगत सिंह से किए जाने के विरोध में मामला दर्ज करवाया है. अदालत की तरफ से मुदकद्दमे अगली तारीख 29 अप्रैल तय की गई है. थरूर के भगत सिंह वाले बयान पर देशभर में प्रदर्शन हुए.

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)

[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=Es7RieEaSwc” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=ZuwgL9NdvFc” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=NU0sD4eI1_8″ width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=hmUiKkvssYk” width=”400″ height=”300″]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here