गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन

0

मुंबई। अपनी अलग तरह की एक भारी आवाज़ और गजलों के लिए मशहूर भूपिंदर सिंह का निधन हो गया। उनकी आयु 82 साल थी।
भूपिंदर सिंह को पेट के इलाज के लिए दस दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे, वहीं कोरोना हुआ और फिर कार्डियक अरेस्ट हुआ। वह कुछ समय से मूत्र संबंधी समस्याओं सहित कई स्वास्थ्य जटिलताओं से पीड़ित थे।
भूपिंदर को “मौसम”, “सत्ते पे सत्ता”, “अहिस्ता अहिस्ता”, “दूरियां”, “हकीकत” और कई अन्य फिल्मों में उनके यादगार गीतों के लिए याद किया जाता है। उनके कुछ प्रसिद्ध गीत “होके मजबूर मुझे, उसे बुलाया होगा”, (मोहम्मद रफी, तलत महमूद और मन्ना डे के साथ), “दिल ढूंढता है”, “दुक्की पे दुक्की हो या सत्ते पे सत्ता”गाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here