लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान बने और समर्थक बने भक्त। बस फिर क्या था भक्तों ने अपने भगवान की पूजा की। उनके समर्थकों ने संजय निषाद को निषादराज की उपाधि दी। आरती से पहले भगवान निषादराज को भोग लगाया गया। आरती के बाद भक्तों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है। अब इस भक्त और भगवान के बीच की मंशा पर हम क्या कहें, बस यही कहेंगे कि अमा जाने दो।