Sudhanshu Shekhar RLSP Bihar Harlakhi

0

HIT ***** (News Rating Point) 20.02.2016
बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रत्याशी सुधांशु शेखर विजयी रहे. उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी को 18 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया. रालोसपा के उम्मीदवार सुधांशु शेखर ने सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के मोहम्मद शब्बीर को 18,650 मतों से पराजित किया. कांग्रेस के उम्मीदवार को 43,784 मत हासिल हुए. तीसरे स्थान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के प्रत्याशी रामनरेश पांडेय रहे, जिन्हें कुल 19835 मतों से संतोष करना पड़ा. पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में रालोसपा के उम्मीदवार बसंत कुशवाहा इस सीट से 3,892 मतों से विजयी हुए थे. यहां कुल नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे.

(अखबारों, चैनलों और अन्य स्रोतों के आधार पर)

[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=le8LQxYPK_A” width=”400″ height=”300″]
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=sJx0ySUgpLM” width=”400″ height=”300″]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here